Homeअपना शहर ,खास खबरे,
मंत्री पवैया ने हजीरा चौराहे पर चौपाल लगाकर हुए आमजनों से रुबरु

ग्वालियर । चार शहर का नाका स्थित वार्ड 7 में डेढ करोड रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के बाद प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जयभान ंिसह पवैया ने हजीरा चौराहे पर जनता के बीच चौपाल लगाई तथा नागरिकों से रुबरु होकर उनकी समस्याएं जानीं और उनका मौके पर ही निकराकरण किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रीय पार्षदगण उपस्थित रहे।
     à¤‰à¤šà¥à¤š शिक्षा मंत्री  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ ने हजीरा चौराहे पर जनता के बीच पंहुचकर उनसे चर्चा की। चर्चा के दौरान अनेक नागरिकों द्वारा कुछ स्थानीय समस्याओं के बारे में बताया, जिसको लेकर श्री पवैया ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का निराकरण कराया तथा कुछ नागरिकों द्वारा पुलिस से संबंधित मामलों को लेकर आग्रह किया जिस पर श्री पवैया ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
      इसके पश्चात प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जयभान ंिसह पवैया ने हजीरा चौराहे से पैदल चलकर क्षेत्र के व्यापारियों व नागरिकों से भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

Share This News :