Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सिंधिया प्रीमियर लीग की विजेता टीम का हुआ स्वागत

ग्वालियर। सिंधिया प्रीमियर लीग किक्रेट टूर्नामेन्ट की चैंपियन बनी वार्ड क्रं. 57 की टीम के खिलाडिय़ों का आज जन उत्थान कार्यालय पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर अवधेष कौरव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
खिलाडिय़ो के सम्मान समारोह में डॉ. सिकरवार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ही गली-मोहल्ले से प्रतिभायें सामने आती हैं। उन्होनें टीम के खिलाडिय़ो को हर समय हर संभव मददकरने की बात कही। टीम की जीत व शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनायें दी।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ी:- रवि सिंह बघेल, राशिद खान, सत्यम गुर्जर, युसूफ  à¤–ान, सूरज चिराड़, अभिषेक पाठक, अविनाश ठाकुर, युवराज शर्मा, नरेश कुमार, रोहित गोले, अतुल पाल, आकाश मधुरिया। कार्यक्रम में अवधेश कौरव, सुरेश प्रजापति, राजकुमार खटीक, राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share This News :