Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
भिंड में चुनाव आयोग की कार्रवाई, छह थाना प्रभारी हटाए

भिंड। चुनाव आयोग ने आज कांग्रेस प्रत्‍याशी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छह थाना प्रभारियों को हटा दिया है। आयोग की बड़ी कार्यवाई, कांग्रेस प्रत्यासी हेमंत कटारे की शिकायत पर 6 थाना प्रभारी हटाए गए, अटेर, बरोही, पावई, फूफ और ऊमरी थाना प्रभारियों को हटाया गया है। देर रात को जारी किया गया। इन सभी छह थानों के चार्ज अब नायब तहसीलदारों को दिया गया है।

गौरतलब है कि भिंड में एवीएम से पर्ची निकलने के बाद से चुनाव आयोग काफी सख्‍त हो गया है और किसी भी प्रकार की संदेही पर सख्‍त कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

भिण्ड जिले के अटेर और उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिये रविवार 9 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अटेर में स्थानीय पुलिस बल के अलावा केन्द्रीय पुलिस बल (सीएपीएफ) की 10 कम्पनी तैनात की गयी हैं। बांधवगढ़ में 2 कम्पनी सुरक्षा का मोर्चा सम्हालेंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने दोनों निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से बिना किसी भय के स्वतंत्र होकर मतदान करने की अपील की है। उप-चुनावों की मतगणना 13 अप्रैल को होगी.

Share This News :