Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
अटेर और बांधवगढ़ उपचुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा

भोपाल। भिण्ड जिले के अटेर और उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिये मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम‍र‍िया में अभी तक 18.34 प्रतिशत मतदान हाे चुका है। वहीं दूसरी ओर अटेर विधानसभा उपचुनाव में पथराव और लाठी चार्ज जैसी घटनाओं की जानकारी मिल रही है। अटेर में कई जगहों पर पोलिंग बूथ खाली पड़े हुए हैं।

बांधवगढ़ में 11 बजे तक 28 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर सराय गढ़ी केंद्र पर दबंगों द्वारा मतदाताओं को रोकने की जानकारी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके है।

भिण्ड -अटेर विधानसभा उपचुनाव सांकरी केन्द्र पर बूथ कैप्चरिंग की गई। कांग्रेस प्रत्‍याशी हेमंत कटारे ने बीजेपी समर्थकों पर यह आरोप लगाया इसके बाद दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ और इस दौरान स्‍थानीय पुलिस मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। इस कारण आधा दर्जन से अधिक गाडि़या में तोड़फोड़ हो गई। इसके बाद पुलिस हेमंत कटारे को सुरक्षित स्‍थान पर ले गई।

Share This News :