Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
शादी में नहीं पहनना चाहती भारी भरकम लहंगा तो पढ़ें ये TIPS

लहंगे को वॉल्यूम देने के लिए उसमें अस्तर के लिए ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, जो फूले-फूले से हों। पर, इससे न सिर्फ लहंगा ज्यादा भारी हो जाता है, बल्कि इससे गर्मी भी ज्यादा लगती है। अगर आप शादी में लहंगा पहन रही हैं तो अस्तर के लिए सिल्क आदि जैसे कपड़ों की चुनाव करें। आप आसनी से चल-फिर भी पाएंगी और गर्मी का सामना भी कर सकेंगी।

अपने लहंगे के लिए फैब्रिक का चुनाव सोच-समझकर करें। नेट, जॉर्जेट और शिफॉन जैसे हल्के फैब्रिक वाला लहंगा चुनें। वेलवेट जैसा फैब्रिक चुनने से आपका लहंगा कई गुना भारी हो जाएगा।

ध्यान रखें कि आपके लहंगे पर कसीदाकारी बहुत ही कम हो। इससे लहंगे का वजन नहीं बढ़ेगा। उसकी जगह लहंगे के लिए ऐसा फैब्रिक चुनें, जो खुद में बेहद प्रभावशाली हो। मसलन लहरिया प्रिंट वाला लहंगा बिना किसी कसीदाकारी के भी बेहद प्रभावी लगता है।

आप शादी का लहंगा खरीद रही हैं, सिर्फ इसलिए उसमें जरदोजी वर्क हो, यह जरूरी नहीं। इस वर्क से आपका लहंगा न सिर्फ भारी होगा, बल्कि आपको गर्मी भी ज्यादा लगेगी। इसकी जगह धागे के वर्क वाला लहंगा चुनें, वह भी काफी सुंदर होता है।

लहंगे का बॉर्डर भी उसके वजन को बढ़ा देता है। या तो अपने लिए ऐसा लहंगा चुनें, जिसमें बॉर्डर नहीं हो या फिर लहंगा ऐसा हो जिसमें बॉर्डर साटन का हो।

भारी दुपट्टे की जगह शादी के लिए हल्का दुपट्टा चुनें और उसे स्टाइलिश तरीके से सिर्फ अपने सिर पर रखें। अगर आप एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो दुपट्टे को अपने लहंगे का हिस्सा भी बनवा सकती हैं या दुपट्टे की जगह केप भी पहन सकती हैं।

ध्यान रहे कि लहंगे का ब्लाउज ज्यादा डिजाइनदार न हो। उसमें डिजाइन को लेकर जितने ज्यादा प्रयोग किए जाएंगे, आपको उसे पहनकर गर्मी उतनी ही ज्यादा लगेगी। ब्लाउज जितना प्लेन होगा, उसे पहनने में उतनी ही आसानी होगी। आप अपनी शादी के लिए स्लीवलेस या स्ट्रैप वाला ब्लाउज भी बनवा सकती हैं।

Share This News :