Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
अंतरिक्ष से रात में ऐसा दिखता है भारत, NASA ने जारी की तस्वीरें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने गुरूवार को पृथ्वी की नया ग्लोबल मैप जारी किया है। नासा द्वारा जारी तस्वीरों में ये साफ़ देखा देखा जा सकता है कि देश रात में कैसा दिखाता है। इन तस्वीरों को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि पिछले पांच सालों में हमारा देश कितना बदल गया है। नासा द्वारा ये तस्वीरें 2012 के बाद पहली बार जारी की गई हैं।

इन तस्वीरों को नाइट लाइट्स कहा गया है। पिछले 25 सालों से ये हर दशक में नासा की ओर से जारी की जाती रही हैं। इसके साथ ही नासा के वैज्ञानिक इस कोशिश में लगे हैं कि इसे जल्द से जल्द अपडेट भी किया जाता रहे। अगर ऐसा हो गया तो मौसम की सटीक भविष्यवाणी करने में मदद मिलेगी, इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं से भी समय रहते बचा जा सकेगा।


2016

2012 में ली गई भारत की तस्वीर
पहले लगी तस्वीर को 2016 में खींचा गया है जबकि दूसरी तस्वीर 2012 की है। इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर इन पांच सालों में हमारे देश की संरचना में कितना बदलाव हुआ है।

फिलहाल NASA-NOAA सुओमी नेशनल पोलर, ऑरबिटिंग के साथ साझेदारी करके अंतरिक्ष से साफ और सटीक तस्वीरें उपलब्ध करा सकने वाले सॉफ्टवेयर को विकसित कर रही है। इस सॉफ्टवेयर को विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के पृथ्वी विज्ञानी मिगुएल रोमन कर रहे हैं।

Share This News :