Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
इन लोगों को नहीं करना चाहिए कोई दान-पुण्‍य

दान-पुण्य करना अच्छी बात है और लोग कई तरह से दान-पुण्य करते है। इससे मन में शांति और प्रसन्नता होती है। लेकिन कुछ लोगों को दान-पुण्‍य नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे दान करने वाला कंगाल हो जाता है। तो आइए जानते है कौन है वे लोग:

-जब घर में कोई स्त्री गर्भवती हो तो गर्भधारण के तुरंत पश्चात उसकी कलाई पर लाल धागा बांधना चाहिए। प्रसूति होते ही यह धागा खोलकर नवजात की कलाई पर बांध दें और माता की कलाई पर दूसरा लाल धागा बांध दें। माता एवं नवजात की कलाई पर यह धागा 18 माह तक बंधे रहने देना चाहिए। जिन दंपत्ति की संतान जीवित न रहती हों उन्हें यह उपाय अवश्य ही करना चाहिए।

-दो बर्तन लें। एक को दूध से भरें व दूसरे को चीनी से। गर्भवती स्त्री प्रसूति से ठीक पहले उन दोनों बर्तनो को अपने हाथ से स्पर्श करें तो ऐसा करने से गर्भस्थ स्त्री को प्रसूति के समय कष्ट नहीं होता। प्रसूति के तुरंत पश्चात इन दोनों बर्तनों को दूध एवं चीनी सहित मंदिर में दान कर देना चाहिए।

-जिन जातकों की जन्म कुण्डली में चन्द्रमा ग्रह षष्टम भाव में स्थित होता है उन जातकों को कोई दान-पुण्य सम्बंधित कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसे जातकों को भूमिगत जल स्रोत एवं पियाऊ नहीं लगवाने चाहिए और ना ही इनके लगवाने में किसी की सहायता करनी चाहिए। भूमिगत जल स्रोत एवं पियाऊ लगवाने से जातक बिल्कुल कंगाल हो जाता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Share This News :