Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया मूर्ति का अनावरण

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म-दिन पर दतिया जिले के महेबा ग्राम में जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जनसंपर्क मंत्री ने ग्राम में डॉ. अम्बेडकर सामुदायिक भवन के निर्माण की घोषणा की। मंत्री डॉ. मिश्र ने बताया कि मध्यप्रदेश में डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में भव्य स्मारक के निर्माण और विकास के लिए राज्य सरकार ने गंभीर प्रयास किए है। इसके साथ ही डॉ. अम्बेडकर जयंती पर गरिमामय समारोह भी सुनिश्चित किया गया। जनसंपर्क मंत्री ने मध्यप्रदेश में कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

Share This News :