Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
आज ही डूबा था टाइटैनिक जहाज, 1500 से ज्यादा लोगों ने गंवाई थी जान

आरएमएस टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज था। आरएमएस टाइटैनिक 10 अप्रैल 1912 को इंग्लैंड के साउथम्पटन से न्यूयॉर्क के लिए अपनी पहली यात्रा पर निकला था। ऐसा कहा जाता था कि टाइटैनिक कभी नहीं डूब सकता। चार दिन के बाद 14 अप्रैल की रात 11 बजकर 40 मिनट पर चालक दल की लापरवाही से टाइटैनिक एक आइसबर्ग à¤¸à¥‡ टकरा गया। आइसबर्ग इतना बड़ा था कि इससे टकराने से टाइटैनिक के निचले हिस्सों में पानी भरना शुरू हो गया। 

जहाज के टकराने से लोग घबरा गए लेकिन लाइफबोट्स से बच्चों और महिलाओं को बचाने का काम शुरू हो गया। हिमखंड से टकराने के लगभग 3 घंटे बाद 15 अप्रैल की सुबह 2 बजकर 20 मिनट पर जहाज पूरी तरह से उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया।

आइए जानते है इससे जुड़े कुछ खास FACTS 

1. आरएमएस टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर जहाज था। इसकी लंबाई 882 फीट थी। 

2.जहाज में हर दिन 600 टन कोयले की खपत होती थी। करीब 100 टन कोयले की राख 24 घंटों के अंदर इससे निकल कर समुद्र में जाती थी।

3. कहा जाता है कि जब यह जहाज बन रहा था उस दौरान करीब 246 इसे बनाने में जख्मी हुए थे वहीं 2 लोगों की मौत हो गई थी।

4. जहाज पर सवार 13 जोड़े हनीमून सेलिब्रेशन के लिए यात्रा पर निकले थे। टाइटैनिक की सीटी की आवाज 11 मील दूर से सुनी जा सकती थी।

5. इसे बनाने में 30 लाख से ज्यादा कीलों का इस्तेमाल किया गया था।

6. टाइटैनिक के 4 में 3 ही चिमनी काम करते थे। एक तो बस इसलिए था कि जहाज की खूबसूरती बनी रहे।

Share This News :