Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
घर में लगा कैलेंडर तो नहीं आपकी तरक्की का दुश्मन

कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद तरक्की में मुश्किलें आती रहती है। इसका कारण आपके घर में लगा कैलेंडर भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र में ये बताया गया है कि कैलेंडर को घर की किस जगह पर लगाना शुभ होता है। आइए जानते है: 

1. वास्तुशास्त्र के अनुसार कैलेंडर हमेशा उत्तर, पश्चिम या पूर्व की दीवार पर ही लगाना चाहिए। वहीं कैलेंडर में किसी हिंसक जानवर की फोटो नहीं होना चाहिए। इनसे घर में नकारात्मकता आती है।

2. उत्तर दिशा में वही कैलेंडर लगाना चाहिए, जिस पर हरियाली, नदी, समुद्र, विवाह आदि की तस्वीर हो। 

3. पश्चिम दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से आपके रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे।

4. दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से तरक्की रुक जाती है, क्योंकि यह कैलेंडर समय का सूचक है। इस दिशा में कैलेंडर लगाना से घर के मुखिया की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

5. वास्तु शास्त्र की मानें तो मुख्य दरवाजे के सामने कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि दरवाजे से गुजरने वाले ऊर्जा प्रभावित होती है

Share This News :