Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
वो अकेली पड़ गई सब पर भारी, दुनियाभर में छाई थी ये तस्वीर

इजरायल सरकार का मानना था कि वेस्ट बैंक के इलाके में अमोना कैम्प में लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। भले ही वे इजरायली नागरिक हों या ना हों, लेकिन सरकार को उनका अवैध ढंग से वहां रहना रास नहीं आया। अंतत: 1 फरवरी 2006 को करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों का दल लोगों को कैम्प से बेदखल करने के लिए मौके पर पहुंचा।

दंगा विरोधी, यूनिफॉर्म से लैस पुलिस दल ने लोगों को हटाना शुरू किया। इसी बीच अपना घर उजड़ते देख एक यहूदी महिला अकेली सैकड़ों पुलिसवालों से भीड़ गई। दल और महिला के बीच काफी देर तक जोर-आजमाइश चलती रही।

महिला ने काफी देर तक कई पुलिसवालों को अकेले रोके रखा। मगर अंतत: पुलिस दल ने आखिरकार उसे पीछे धकेल ही दिया। मगर एक अकेली औरत की जिजीविषा की यह तस्वीर दुनियाभर के अखबारों, पत्रिकाओं में छपी तो खूब चर्चित हुई। इस तस्वीर ने पुरुष प्रधान दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया। 

 

Share This News :