Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
ब्यूरो प्रमुख के साथ मारपीट के विरोध में श्रपसं ने ज्ञापन सौंपा

ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने श्योपुर में भास्कर के ब्यूरो प्रमुख दशरथ सिंह परिहर की ए.डी.एम., गनर एवं रीडऱ द्वारा की गई मारपीट के विरोध में संभागीय आयुक्त एस.एन.रूपला को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति प्रदेश के जनसंपर्क, जलसंसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को भेजी गई हैं। ज्ञापन संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में दिया गया। इस मौके पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश पाठक, संजय त्रिपाठी, प्रदीप तोमर, दिनेश गुप्ता, प्रवीण चतुर्वेदी, कौशल मुद्गल, प्रदीप बोहरे, बृजमोहन शर्मा, अपर्ण राउत, राकेश भारती समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे। 
जिला मुख्यालय श्योपुर में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ दशरथ सिंह परिहार द्वारा प्रकाशित की गई खबरों से क्षुब्ध होकर ए.डी.एम.श्योपुर वीरेन्द्र सिंह ने पत्रकार परिहार को अपने कार्यालय में बुलवाया और स्वयं व अपने गनर और रीडर के द्वारा परिहार की मारपीट की गई। ए.डी.एम. ने घटना को अंजाम देने के बाद न तो परिहार का मेडीकल कराया और न कोई रिपोर्ट दर्ज कराई, अपने अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए, पुलिस को बुलाकर श्री परिहार को जेल भिजवा दिया। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब ए.डी.एम., रीडर और गनर को निलंबित कर तबादला किया जाये तथा इन तीनों के खिलाफ पत्रकार के साथ की गई मारपीट की पुलिस थाने में एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई जाये।
ज्ञापन में लिखा है कि आप मध्यप्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं और हमेशा पत्रकारों के उत्पीडऩ के मामलों को गंभीरता से लेते रहे हैं। लेकिन अफसोस की बात हैं कि आपकी सरकार में ऐसे भी कुछ अधिकारी हैं जो पूरी तरह संवेदनहीन हैं। ऐसे अफसरों की बुद्धि ठीक हो, इसके लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर हटाया जाए। मु यमंत्री हम सब श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी आपसे मांग करते हैं कि पत्रकार श्री परिहार प्रकरण को गंभीरता से लेकर की गई मांगों को पूरा करते हुए पत्रकार जगत् को न्याय दिलायें और संघ की मांग के अनुसार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाये, ताकि ऐसे अफसरों की मनमानीं पर लगाम लगाई जा सके। हम सब आपसे सहयोग की अपेक्षा करते हैं। अगर इस प्रकरण में न्याय नहीं मिला तो पत्रकार प्रदेश भर में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में आंदोलन खड़ा करने के लिए मजबूर होंगे।

Share This News :