Homeअपना शहर ,खास खबरे,
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

ग्वालियर ( विनय शर्मा )। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि आम लोगों को समय पर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराना सरकार की जवाबदारी है। सरकार द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधायें मुहैया हो रही हैं। 
पवैया ने यह बात आज वार्ड क्रं.-8 में 70 लाख रूपए की लागत के निर्माण कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। पवैया ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की हर सुविधा मुहैया हो, इसके लिये शासन हर संभव कार्य करेगा। उन्होंने इस अवसर पर विधायक निधि से नर्सिंगपुर नगर में 5 लाख 32 हजार रूपए की लागत से सीसी रोड़ निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 50 लाख रूपए की लागत से विभिन्न गलियों में बनने वाली सीसी रोड़ का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही वार्ड क्रं.-8 में ही पीताम्बर कॉलोनी के वैष्णोपुरम में 23 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का भी भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष दारासिंह सेंगर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा धर्मवीर राठौर, वरिष्ठ पार्षद  à¤“मप्रकाश शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :