Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
खरगोन में मिर्ची मंडी में लगी आग, 300 क्विंटल मिर्ची खाक

खरगोन। शहर के बैड़ि‍या इलाके में स्थित मिर्ची मंडी में देर रात आग लग गई। आग से वहां रखी करीब 300 क्विंटल मिर्ची खाक हो गई। सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग ने मंड़ी में सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। मिर्ची से निकल रहे धुंए के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को इसे बुझाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग से मिर्च से 1500 बोरे खाक हो गए। मिर्ची के धुंए से आस-पास के इलाकों में रहने वालों को सांस में लेने में भी दिक्कत होने लगी। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जली हुई मिर्ची की कीमत 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

Share This News :