Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेशभर में 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर, मुसीबत में मरीज -

भोपाल। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस के कर्मचारी बुधवार सुबह से बेमियादी हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल पर बैठे करीब 3 हजार कर्मचारियों में ड्रावइर व इमरजेंसी मैनेजमेंट टेक्नीशियन (ईएमटी) स्टॉफ शामिल है। 108 एंबुलेंस नहीं चलने से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना मरीजों और उनके परिजनों को करना पड़ रहा है।

108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के महामंत्री नृपेन्द मिश्रा ने बताया कि 8 घंटे की जगह 12 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। उन्हें 9 हजार से 11 हजार तक वेतन दिया जा रहा है, जबकि दूसरे राज्यों में एंबुलेंस ड्राइवर का वेतन 16 हजार व ईएमटी का 19 हजार है।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का संचालन कर रही जिकित्जा हेल्थ केयर कंपनी ने मांगें नहीं मानी तो हड़ताल जारी रहेगी। हालांकि, एनएचएम के एमडी वी किरण गोपाल ने कहा कि एंबुलेंस चलाने के लिए ड्राइवर व ईएमटी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Share This News :