Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। स्वर्गीय विनोद खन्ना पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय विनोद खन्ना ने अपने अभिनय से देशवासियों के दिलों पर राज किया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Share This News :