Homeअपना शहर ,खास खबरे,
सामूहिक विवाह समारोह में केन्द्रीय मंत्री ने दिया आशीर्वाद

ग्वालियर। केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्वचछता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भारतीय रावत समाज द्वारा माँ लखेश्वरी देवी प्रांगण में आयोजित 19वें सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से नव दाम्पत्य जीवन का शुभारंभ करने वाले 119 जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। 
इस अवसर पर विधायक भारत सिंह कुशवाह, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज कुमार सिंह, वन संरक्षक विक्रम सिंह, मुख्य अभियंता जल संसाधन एन पी कोरी, जिला पंचायत सदस्य कप्तान सिंह सहसारी, वीरेन्द्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। भारतीय रावत समाज द्वारा प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर माँ लखेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें समिति द्वारा नव जीवन का शुभारंभ करने वाले सभी जोड़ों को जीवन उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएँ उपहार स्वरूप दी जाती हैं। समारोह का आयोजन रावत समाज के अध्यक्ष मानसिंह रावत व जवाहर सिंह रावत, जसवंत सिंह रावत द्वारा किया जाता है। 

Share This News :