Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
गर्मी में कैसे करें पानी का इस्‍तेमाल, नहीं होंगी बीमारियां

गर्मी का पाढ़ा चढ़ने लगा है। ऐसे में प्यास भी ज्यादा लगती है और कई बार तो ऐसी प्यास लगती है कि लोग तुरंत पानी पीने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से सर्दी, जुकाम, गले में खराश से लेकर बुखार तक की समस्या अक्सर झेलनी पड़ती है। आयुर्वेद चिकित्सक डा. गोपाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतें तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कभी भी धूप से आते ही पानी नहीं पीना चाहिए। इससे सदी और जुकाम होने का खतरा रहता है। सामान्य बोलचाल में इसे सर्द-गरम होना कहते हैं।  à¤¥à¥‹à¥œà¤¾ रुक कर पानी पीना चाहिए। आज हम आपको पानी से जुड़ी सावधानियों के बारे में बता रहे हैं।

धूप से आकर बिल्कुल ठंडा पानी से भी बचना चाहिए। इससे गले में खराश में हो सकती है। 
गर्मी में अधिक और तेज प्यास लगने पर लोग जहां भी पीने का पानी  à¤¦à¤¿à¤–ता है, पी लेते हैं। ऐसा करना पेट की बीमारियों को बुलावा दे सकता है। 
पानी पीने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि वह स्वच्छ हो। 
सादा पानी पीने से बेहतर होगा कि आम और बेल की शर्बत पीयें। इससे ठंडक बनी रहती है। 
तुरंत पानी की जरूरत महसूस हो तब भी चीनी-नमक का घोल बनाकर पीना अच्छा रहता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को ऐसा नहीं करना चाहिए।


इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share This News :