Homeअपना शहर ,खास खबरे,
जन सेवा ही ईश्वर सेवा है - पवैया

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) । विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा जन सेवा के उद्देश्य से गर्मियों में जनता की प्यास बुझाकर राहत पहुंचाने के लिये विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने ग्वालियर महानगर में दो स्थानों पर शीतल जल प्याऊ लगाकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शीतल जल प्याऊ नेहरू पार्क कम्पू, महाराज बाड़ा के बाड़े के हनुमान मंदिर के पास, इन दो स्थानों पर एक साथ शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुये विश्व हिन्दू परिषद ने शीतल जल प्याऊ लगाकर समाज को एक अच्छा संदेश देने का काम किया है। इस प्रकार के कार्यक्रम सभी संगठन के लोगो को करना चाहिये। क्योकि जन सेवा ही ईश्वर सेवा है। विहिप के प्रांत सहमंत्री पप्पू वर्मा ने कहा कि देश भर में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 63 हजार सेवा कार्य चलते है उनमें शिक्षा स्वास्थ्य स्वालम्बन व सामाजिक इसके तहत चलता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण देशभर में इस तरह के हजारों स्थानों पर प्याऊ एवं गऊ प्याऊ लगाये गये है। समाज में हमारे विरोधियों द्वारा बजरंग दल संगठन का गलत प्रचार कर छवी को बिगाड कर समाज को ब्रहम्मित कर बजरंग दल जैसे राष्ट्र भक्त संगठन को बदनाम किया जाता है। जबकि बजरंग दल देश एवं प्रदेश में रचनात्मक कार्य कर समाज की सेवा का कार्य करता है। यही बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य है। जिसको लेकर समाज में बजरंग दल सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भरत पाठक, सुशील जैन, मनोज गोडिया, मनोज रजक, शेरू भाई, हरीश रजक, पप्पू राठौर, कृष्ण कुमार रावत, जगदीश चौहान, मनोज भारद्वाज, सोनू तिवारी, विजय कन्नौजिया, नरेश बगबईया, शंकर शाक्य, प्रेमसिंह तोमर, गजेन्द्र सिसौदिया, चेतन मीणा, शेखर सागर, राकेश पाल, धर्मेन्द्र शिन्दे, धनराज थनवार, रवि भिलवार, राजू गोस्वामी, राकेश कुशवाह, प्रदीप मिसूरिया, आकाश रजक, राजीव शाक्य, ओमप्रकाश रघुवंशी, सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :