Homeअपना शहर ,slider news,
आम आदमी पार्टी ने किया निगम मुख्यालय का घेराव

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : आम आदमी पार्टी ग्वालियर के जिला सचिव विजय याज्ञिक , अनीश खान एवं लाखन चौरसिया के नेत्रतत्व में वार्ड ६४ शंकरपुर क्षेत्र में व्याप्त पानी की भीसड समस्या के स्थायी समाधान हेतु बाल भवन से रैली के रूप में इक्कठे होकर निगम मुख्यालय का घेराव , नारेबाजी एवं महिलाओ द्वारा रात्रि भोज के झूठे वर्त्तमानो , गंदे कपड़ो को निगम परिसर में धोकर अपना विरोध दर्ज करते हुए ज्ञापन सौंपा गया .
जिला सचिव विजय याग्निक ने निगम कमिश्नर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रमजान से पूर्व शंकरपुर क्षेत्र में पानी कि समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकला गया तो हर तीसरे दिन वहां के रहवासी निगम परिषद् में आकर झुठे बर्तन एवं गंदे कपडे धोते रहेंगे जिसके लिए निगम प्रशाशन स्वयं जिम्मेदार होगा.
अल्पशांख्या प्रकोष्ट के जिला संयोजक अनीश खान ने बताया कि ग्वालियर को कागज़ी स्मार्ट सिटी का सपना दिखने वाली ग्वालियर निगम प्रशाशन ग्वालियर कि जनता को पानी जैसी मुलभुत सुविधाओं से वंचित रखे हुए हैं और दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के सपने दिखा रहे हैं . निगम प्रशाशन हर मोर्चे पर असफल हो रही है .
आप का विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरिमोहन भसनेरिया , लाखन चौरसिया , कुलदीप बाथम , नागेंद्र गुरुंग , स्माइल खान , फरीद खान , अब्दुल हमीद , नईम खान , अब्दुल , विश्वजीत रतौनिया , मनीष सिसौदिया, अमित सिंह , दिलीप मिश्रा , राहुल मिश्रा , पियूष माथुर , पुरषोत्तम राय , दीपक चौकटिया , शुभम बरैया , अंकित यादव , यतेंद्र राठौर आदि जन उपस्तिथ थे .

Share This News :