Homeमनोरंजन ,
एमएस धोनी द अनटोल्ट स्टोरी पार्ट-2 में होंगे धोनी के दुश्मन, कहानी हुई लीक

टीम इंडिया के कप्तान धोनी पर बनी फिल्म कल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में धोनी की जिंदगी कैसे दिखाई गई है इस राज से पर्दा कल उठ जाएगा। लेकिन आईबीएन 7 आपको आज बताने जा रहा है धोनी के फिल्म के सीक्वल की कहानी, जी हां एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पार्ट-2 अगर बनी तो उसमें क्या होगा।
पार्ट-1 के दोस्त पार्ट-2 में बनेंगे विलेन
आप सोच रहे होंगे कि अभी पार्ट 1 रिलीज नहीं हुई कि पार्ट- 2 की कहानी कैसे लीक हो गई। लेकिन अगर ये बनी तो इसकी पटकथा तैयार है। पार्ट वन में जहां कप्तान धोनी के निजी जिंदगी के अनछुए पहलू, क्रिकेट की कामयाबी की कहानी है। वहीं पार्ट-2 में दिखेगी दुश्मनी।
पार्ट-2 में धोनी के और भी दुश्मन होंगे। ये बात कोई और नहीं खुद कप्तान धोनी कह रहे है। धोनी भी मानते हैं कि 2011 के बाद उनकी जिंदगी में सबकुछ पहले जैसा नहीं रहा। कई विवाद टीम के अंदर रहे, जिससे कई दोस्त उनके दुश्मन बन गए और पार्ट-2 बनेगी तो उसमें सिर्फ विवाद ही विवाद होगा। धोनी बिल्कुल सही कह रहे हैं, अगर पार्ट -2 बनी तो सबसे बड़ा रोल होगा युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का, जो मानते है कि धोनी ने कई खिलाडि़यों का करियर खुद के स्वार्थ के लिए खराब कर दिया।
धोनी की बात पर योगराज गौर करे तो वाकई में एमएस धोनी पार्ट-2 में सिर्फ और सिर्फ विलेन होंगे। ऐसे में विवादों से दूरी बनाकर चलने वाले धोनी भी नहीं चाहेंगे कि पार्ट-2 की कहानी बड़े पर्द पर आए। क्योंकि कुछ राज को पर्दे में ही रहना चाहिए।

Share This News :