Homeअपना शहर ,खास खबरे,
रोजगार की पढ़ाई और चलें आईटीआई अभियान का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री 11 को करेंगे

ग्वालियर ।  à¤¯à¥à¤µà¤¾à¤“ं के हुनर को विकसित कर उन्हें हुनरमंद बनाने के मकसद से 'रोजगार की पढ़ाई और चलें आईटीआई' अभियान सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी 11 मई से शुरू होगा। ग्वालियर जिले में अभियान का शुभारंभ केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस दिन जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम प्रात: 10.30 बजे शासकीय आईटीआई बिरलानगर में आयोजित होगा। 
अभियान के तहत खासतौर पर मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं कौशल्या योजना सहित अन्य कौशल विकास योजनाओं से युवाओं को जोड़ा जायेगा। साथ ही विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश करने के लिये प्रेरित करने के प्रयास प्रमुखता से होंगे। यह अभियान चार चरणों में चलेगा। 
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र के बच्चों को भी इस अभियान में शामिल करने के निर्देश दिये गए हैं। अभियान के लिये जिला स्तरीय आईटीआई के नोडल प्राचार्य को मुख्य समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में पढ़ रहे/ड्राप आउट विद्यार्थियों को क्राफ्ट्समेन ट्रेनिंग स्कीम, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रस्तावित मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना एवं कौशल्या योजना से लाभांवित करने के लिये यह अभियान चलाया जा रहा है। 
चार चरणों में चलेगा अभियान 
प्रथम चरण – अभियान का शुभारंभ एवं स्कूल के बच्चों के लिये आईटीआई में तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैम्प का आयोजन 11 मई से 26 मई 2017 की अवधि के दौरान होगा। 
द्वितीय चरण – ग्रीष्मकालीन शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रदेश स्तर पर 30 मई को सम्मान । 
तृतीय चरण – स्कूल में पढ़ रहे तथा शाला त्यागी छात्र छात्राओं का जिले स्तर पर आईटीआई में भ्रमण एक जून से 15 जून तक । 
चतुर्थ चरण – विद्यालयों में रोजगार की पढ़ाई, चलें आईटीआई अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये भ्रमण 15 जून से 30 जून तक । 

Share This News :