Homeअपना शहर ,खास खबरे,
आवारा पशुओं को पकडने का अभियान तेज, अभी तक 91 आवारा सांड पकडकर भिजवाए गौशाला

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर से आवार सांडो को पकडने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत निगम द्वारा अभी तक 91 सांड पकडकर गौशाला भिजवाए जा चुके हैं। जिसमें गत दिवस 34 एवं रात्रि में 37 सहित 71 एवं आज अभी खबर लिखे जाने तक 20 सांड पकडकर गौशाला भिजवाए जा चुके हैं। वहीं आज रात उपनगर ग्वालियर तथा लश्कर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आवारा पशुओं एवं सांडों को पकडऩे का अभियान चलाया जाएगा।
     à¤¨à¥‹à¤¡à¤² अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि  à¤µà¤¿à¤­à¤¿à¤¨à¥à¤¨ क्षेत्राधिकारियों द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार शहर में लगभग 450 से 500 सांड अनुमानित हैं। जिन्हें पकडने के लिए निगम द्वारा वृहद स्तर पर दिन रात अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन लगभग 30 सांड पकडे जाएंगे, इससे लगभग 20 दिन में ग्वालियर शहर से लगभग पूर्ण रुप से सांड पकड लिए जावेगें। इसके लिए निगम का अमला रात दिन सांड पकडने के कार्य में जुटा हुआ है। शहर में आमजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सांडो के पकडने का कार्य रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक किया जा रहा हैं वहीं ऐसे क्षेत्र जहां कम भीडभाड रहती है तथा आमजनों की आवाजाही कम रहती हैं वहां प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक भी सांड पकडने के लिए मुहिम चलाई जाएगी। नागरिकों से आग्रह है कि सांडों को पकडऩे वाले अभियान के दौरान अभियान स्थल से दूरी बनाए ताकि कर्मचारी सुगमता पूर्वक कार्य कर सकें।    
आमजन कंट्रोल रूम में कर सकते हैं शिकायत
        नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा सांडों की तथा अन्य आवारा पशुओं की शिकायत कंट्रोल रूम पर की जा सकती है। जहां प्रात: 8:00 बजे से शाम तक आवारा पशुओं की शिकायत की जा सकती है। कंट्रोल रूम का नंबर 0751-2438358 है। 

Share This News :