Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
एस.आई. सुरूचि शिवहरे के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर। महिला एस.आई. सुरूचि शिवहरे द्वारा पार्कों में भ्रमण करने आने वाले परिवारों को अकारण परेशान करने, झूठे मामले दर्ज करने, लोगों से पैसे मांगने जैसे कृत्य करने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा नेता डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में आज ग्वालियर रेंज के आई.जी. की गैर मौजूदगी में आई.जी. कार्यालय में आवक-जावक कराया। 
ज्ञापन में कहा गया कि निर्भया सेल में कार्यरत् महिला एस.आई. सुरूचि शिवहरे द्वारा à¤¶à¤¹à¤° के पार्को में भ्रमण करने आने वाले संभ्रात परिवार के लोगों को अकारण परेशान किया जाता हैं। झूठे आरोप लगाकर लोगों के खिलाफ प्रकरण बनाए जाते हैं और मामला रफा-दफा करने के नाम पर पैसे की मांग की जाती हैं। यह अपने गलत कार्य करने के मामले में पहले भी सस्पेंड हो चुकी हैं। षहर के आम नागरिक, महिला, पुरूष एवं बच्चे शाम और सुबह भ्रमण पर आते हैं, परिवार के साथ पार्को में बैठते हैं। संभ्रात परिवार के लोगों को बगैर किसी कारण के परेषान किया जाता हैं। जब व्यक्ति अपनी बात रखता हैं, तो उसे शासकीय कार्य में बाधा बताकर झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाता हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा हैं। निर्भया सेल का कार्य लोगों को सुरक्षा देना हैं और लोग निर्भय होकर घूम-फिर सकें, लोगों का विश्वास जीतने के बजाए लोगो को प्रताडि़त किया जा रहा हैं। हम आपसे एस.आई. सुरूचि  à¤¶à¤¿à¤µà¤¹à¤°à¥‡ को सस्पेंड कर निर्भया सेल से हटाने की की मांग करते हैं।

Share This News :