Homeअपना शहर ,slider news,
नई ट्रेन को पवैया दिखाएंगे झंडी

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल को एक नई ट्रेन नागपुर-अमृतसर के लिए रविवार 14 मई से मिल रही है। इस ट्रेन को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया प्रातः 7.25 बजे हरी झंडी दिखाकर अमृतसर के लिए रवाना करेंगे। यह ट्रेन आज नागपुर से सायं चलकर 14 मई की सुबह 7.20 पर ग्वालियर आएगी।
पूरी तरह वातानुकूलित यह ट्रेन ग्वालियर के लोगों को नागपुर और अमृतसर के लिए उपलब्ध होगी। इस साप्ताहिक ट्रेन 22125 को लेकर अंचल वासियों में विशेष उत्साह हैं। कार्यक्रम के लिए झांसी से एडीआरएम विनीत सिंह ग्वालियर आ गये है और स्थानीय रेल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

Share This News :