Homeअपना शहर ,खास खबरे,
आज रहा ग्वालियर बंद

ग्वालियर। मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान हुई छह किसानों की मौत के बाद आज प्रदेश कांग्रेस के आवहान पर बंद का मिला जुला असर रहा। बंद के दौरान जहां कांग्रेस और सीपीएम के कार्यकर्ता दुकानों को बंद कराते नजर आए वहीं भाजपाईयों ने स्वयं खडे होकर दुकानें खुलवाई। उधर कई जगह जब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई तो पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को खदेड दिया। बंद के दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड अधिकतर दुकानें बंद दिखाई दी। वहीं पेट्रोल पंप मॉल शाम तक बंद रहे। बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए थे। सुबह से ही पुलिस के जवान प्रमुख चौराहों पर आकर खडे हो गए थे। 
मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान बढ़ती हिंसा के बाद चली गोली से छह किसानों की मौत हो गई। गोली से हुई मौत के बाद मंदसौर में कफ्र्यू लगा दिया गया वहीं प्रदेश कांग्रेस के आवहान पर मध्यप्रदेश का बंद बुलाया गया। इस बंद में जहां दोपहर तक यात्री ऑटो बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। वहीं कांग्रेस और सीपीएम की टोलियां दुकानें बंद कराने निकली। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता बाजार बंद कराने का प्रयास कर रहे थे तो वहीं भाजपा नेता बहाने से दुकानों को खुलवा रहे थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाश्ते की दुकान पर नाश्ता कराकर सेल्फी ली। उधर कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रद्युम्र सिंह तोमर के साथ ही दुकानें बंद करा रहे सीपीएम कार्यकर्ताओं से हजीरा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। कई जगह मामूली मुंहवाद हुआ तो कई जगह पुलिस को बीच बचाव करना पडा और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड दिया। इसी प्रकारवरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्नालाल गोयल,  à¤®à¤¿à¤¤à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° सिंह के साथ मुरार क्षेत्र में शांतिपूर्वक दुकानों को बंद कराया। वहीं लश्कर क्षेत्र में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कांग्रेस का मोर्चा संभाला था। वहीं  à¤‰à¤ªà¤¨à¤—र मुरार में भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं से दुकान बंद कराने और खुलवाने को लेकर झडप हो गई। सब कुल मिलाकर बंद शांतिपूर्वक रहा। वहीं रेलवे स्टेशन , बस स्टेंड पर पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। वहीं गर्मी के मौसम में वाहनों में पेट्रोल खत्म होने पर लोग वाहन को पैदल ले जाते देखे गए। बंद के चलते पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए थे। पुलिस भी कई क्षेत्रों में मोबाइल गश्त कर रही थी।

Share This News :