Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंदसौर के DM-एसपी का तबादला

मंदसौर के एसपी-कलक्टर का ट्रांसफर
राज्य में गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने मंदसौर, देवास, नीमच, धार और इंदौर सहित कई हिस्सों में लूटपाट, आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया. वहीं हालात काबू में ना होता देख मंदसौर के एसपी और कलक्टर का ट्रांसफर कर दिया गया है. अब ओपी श्रीवास्तव नए कलक्टर, जबकि मनोज सिंह एसपी होंगे.

उदयपुर के रास्ते मध्य प्रदेश जाएंगे राहुल
इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस उपाध्यक्ष बुधवार को ही पीड़ित परिवारों से मिलने मंदसौर जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की इजाजत देने से इनकार कर दिया था. हालांकि राहुल को अब भी प्रशासन की तरफ से लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली है. ऐसे में राहुल उदयपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब फायरिंग में मारे गए किसानों के घरवालों से मिलेंगे. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद कमलनाथ और मोहन प्रकाश के अलावा जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव भी होंगे.

बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. एक तरफ बीजेपी राहुल को 'ट्रैजेडी ट्रैव्लर' करार देते हुए कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के वादों की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार को किसानों की चिंता ही नहीं.

Share This News :