Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 जून को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 जून को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पधारेंगे। इस दिन दोपहर 1.50 बजे वायुमार्ग से एयरफोर्स स्टेशन महाराजपुरा पर श्री मुखर्जी का आगमन होगा। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मुखर्जी अपरान्ह 2 बजे एयरफोर्स स्टेशन से वायु मार्ग द्वारा दतिया के लिये प्रस्थान करेंगे। श्री मुखर्जी दतिया पहुँचकर बगुलामुखी मंदिर पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। राष्ट्रपति अपरान्ह 4.35 बजे दतिया हैलीपेड से रवाना होकर सायंकाल लगभग 5 बजे ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुँचेंगे। श्री मुखर्जी यहाँ से वायुमार्ग द्वारा सायंकाल 5.15 बजे नईदिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :