Homeअपना शहर ,खास खबरे,
जनउत्थान न्यास: मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

ग्वालियर। जनउत्थान न्यास द्वारा मेधावीं छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन 11 जून को चेम्बर ऑफ कॉमर्स में किया जा रहा है। जिसके तहत सम्मान समारोह के भव्य आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस सम्मान समारोह के लिए छात्र/छात्राओं में गजब उत्साह देखा जा रहा हैं। 
इस आयोजन के मुख्य आयोजक जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ.सतीष सिंह सिकरवार ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावीं छात्र/छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है, इस आयोजन के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त एस.एन. रूपला होेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता आई. जी. अनिल कुमार एवं विषिश्ट अतिथि विधायक सुमावली सत्यपाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष तथा ए.डी.एम. शिवराज वर्मा होंगे। यह आयोजन 11 जून को शाम 5 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स के विजयाराजे सिंधिया सभागार में आयोजित किया जायेगा। यह सम्मान समारोह उन मेधावीं छात्र/छात्राओं का किया जायेगा जो सी.बी.एस.ई. बोर्ड एवं एम.पी. बोर्ड हायर सेकेण्ड्ररी व हाईस्कूल परीक्षा में 80 प्रतिशत या 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये है। इस वर्श जनउत्थान न्यास द्वारा 350 छात्र/छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है। 
बैठक में न्यास के सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक, संजय कटठल, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सुरेष नीखरा, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेष प्रजापति, नरेष कौशिक, राकेश राजौरिया, प्रेमसिंह तोमर, के.के. शर्मा, नरेन्द्र राजावत्, दिनेश पाराशर, आशीष साहू, डब्बू खान, गंगाराम प्रजापति, महेश कुशवाह, सुरेन्द्र साहू, गजेन्द्र साहू, प्रताप परिहार, छोटू मण्डेलिया, दिलीप अवस्थी, भुवनेश सारस्वत, डिम्पल भदौरिया, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, कुलदीप दुबे, शशिकांत द्विवेदी, कौशलेश कुशवाह, राजेश शाक्य, शिशुपेन्द्र सिंह सिकरवार, राकेश केरवार, बॉबी सोनी, गिरीश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, अनीस मंसूरी, सुनील सोनी आदि मौजूद रहें।

Share This News :