Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने राजस्थान की मुख्यमंत्री से की मंत्रणा

दतिया । जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की अगवानी के लिए दतिया आई राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया से हवाई पट्टी रेस्ट हाऊस पर दतिया के विकास कार्यों के संबंध में बातचीत की। कलेक्टर मदन कुमार ने दतिया में सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, विधायक भाण्ड़ेर घनश्याम पिरौनिया, विधायक सेवढ़ प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :