Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
बिफरे नेता के बोल- दादा सिंधिया जी से कह देना, अब मैं किसी की हत्या भी कर सकता हूं

शिवपुरी/ग्वालियर. सोमवार को मंदसौर मसले पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में पोहरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला बिफर पड़े। उन्‍होंने बैठक शुरु होने से पहले जिला अध्यक्ष राम सिहं यादव से कहा कि आपके कुछ कहने से पहले मैं अपनी बात रखना चाहता हूं।
 
उन्‍होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कुछ लोग हैं तो मुझे बदनाम करने के लिए तरह- तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दादा आप सिंधिया जी तक भी ये बात पहुंचा दो कि अब अगर किसी ने ऐसा किया तो हरिवल्लभ दे अपने घर पर बोल दिया है कि चाहे 50 लाख रुपए भी क्यों न खर्च हो जाएं हरिवल्लभ शुक्ला उस आदमी को जान से मारे बिना नहीं मानेगा। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैं यही अपेक्षा रखता हूं कि कम से कम इस घिनौने कृत्य में किसी कांग्रेसी का हाथ नहीं होगा। इतना कह कर हरिवल्लभ शुक्ला चले गए।
 
 
इसलिए बिफरे पूर्व विधायक
पूर्व विधायक के नाराज होने की वजह थी वो ये थी कि एक छोटे से मासिक समाचार पत्र ने हरिवल्लभ शुक्ला और जनपद अध्यक्ष रामकली चौधरी के संबंधों को लेकर एक खबर का प्रकाशन कर दिया। इस खबर में पूर्व विधायक के संबंधों को रामकली चौधरी के साथ जोड़ते हुए अखबार ने उनके एक और पुत्र का भी जिक्र खबर में किया है। गौरतलब है कि इस मामले में स्वयं राम कली चौधरी एक पत्रकार वार्ता कर हरिवल्लभ शुक्ला पर इस तरह के आरोप पूर्व में लगा चुकी हैं, लेकिन बाद में किसी कारणवश वे साबित नहीं हो सके और मामला दब गया। इसी बात के इतने सालों के बाद सामने आने के बाद हरिवल्लभ शुक्ला कांग्रेसियों पर बिफर पड़े और उन्‍होंने चेतावनी दी कि भगवान न करे इस काम के पीछे किसी कांग्रेसी का हाथ हो।
 
किसानों के समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने दी गिरफ्तारियां
मंदसौर किसानों के समर्थन में भोपाल में सत्याग्रह करने जा रहे क्षेत्रीय सांसद को पुलिस के द्वारा शहर की सीमा में ही गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद जिले भर में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारियां दी। कोलारस में जहां 41 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दीं, वहीं जिले में कांग्रेसी दो धड़ों में बंट गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह दादा के नेतृत्व में हरवीर रघुवंशी, मुन्नालाल कुशवाह, अनिल शर्मा, अशोक ठाकुर, आलोक शुक्ला, आकाश शर्मा ने गिरफ्तारी दी। इसके अलावा एक धड़ा शहर में फिजीकल चौकी पर पहुंच गया जिसमें अज्जू गुप्ता, सहित नपा के कई पार्षद थे। बदरवास में 22 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी।

Share This News :