Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
10 दिन पहले यहां विशेष अनुष्ठान करने आए थे कोविंद, अब हो रहीं ऐसी बातें

ग्वालियर.एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद 9 जून को अचानक दतिया आए थे। दतिया में उन्होंने पीतांबरा पीठ में अनुष्ठान किया था और फिर वे विशेष विमान से वापस पटना चले गए। उस दिन किसी को यह अंदाजा नहीं था वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। लेकिन सोमवार को उनके नाम की घोषणा के बाद कहा जा रहा है कि वह इसी उद्देश्य से यहां विशेष अनुष्ठान कराने आए थे।

- उनकी दतिया यात्रा के एक दिन बाद, यानि 10 जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आने का कार्यक्रम था। उसके ठीक एक दिन पहले रामनाथ कोविंद दतिया आए। दतिया की एयर स्ट्रिप पर कलेक्टर और एसपी ने उनका स्वागत किया था ।
-एयर स्ट्रिप से वे सीधे पीतांबरा पीठ गए और वहां अनुष्ठान और पूजा की। उस समय किसी को भी यह अनुमान नहीं था कि कोविंद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
-बताते हैं कि कोविंद के दतिया आने का कार्यक्रम अचानक बना। पहले से उनका आना तय नहीं था। एक दिन पहले ही प्रशासन के पास उनके आने की सूचना आई थी। अब दतिया के लोग उनके अनुष्ठान को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से भी जोड़ रहे हैं।
-बिहार के गर्वनर कोविंद भाजपा दलित मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दो बार राज्यसभा के सांसद रह चुके कोविंद का नाम भी गर्वनर के लिए अचानक तय हुआ था।

Share This News :