Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
बागडोर सम्हालने से पहले सबकी अगवानी

ग्वालियर। राज्य में कांग्रेस की बागडोर सम्हालने के औपचारिक ऐलान से पहले आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सादगी भरा रूप देखने को मिला। अब महाराज या श्रीमंत नहीं बस ज्योतिरादित्य सिंधिया केे रूप में उन्होंने लहार रैली में भाग लेने आये नेताओं की खुद एयरपोर्ट पहुंचकर अगवानी की।
सोमवार सुबह 9 बजे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया महल से निकले और रास्तेभर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुये एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद विवेक तत्खा, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की सिंधिया ने गले मिलकर अगवानी की। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ट्रेन से ग्वालियर आये और वह भी सीधे वरिष्ठ नेताओं की अगवानी के लिए एयरपोर्ट निकल गये।

Share This News :