Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
अमरनाथ बस हादसे में ग्वालियर के तीन यात्रियों की मौत

ग्वालियर, जम्मू। à¤…मरनाथ यात्रियों की एक बस रविवार को रामबन के पास खाई में गिरने से 17 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना में ग्वालियर के तीन लोगों की भी मौत हो गई और तीन घायल हैं, जिनका जम्मू के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्वालियर के संजय यादव (26) पिता राम स्वरूप निवासी केसर बाग, रवि यादव पिता बाबू लाल और राजेंद्र सिंह पिता भैया लाल की मौत हो गई।

वहीं गिरिराज पिता सुरेश सिंह तोमर, पंकज कुशवाह (33) पिता गजन सिंह इंद्रानगर व सतविंद्र (46) पिता राधा कृष्ण तिवारी घायल हैं। घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू और सौरा व श्रीनगर के अस्पताल में किया जा रहा है।

Share This News :