Homeप्रमुख खबरे,वायरल न्यूज़,
यहां भगवान राम ने स्‍थापित किया था शिवलिंग

उज्‍जैन। à¤§à¤¾à¤°à¥à¤®à¤¿à¤• नगरी उज्‍जैन में अनेक देवस्‍थल और मंदिर हैं जिनका अपना-अपना महत्‍व है। ऐसे ही एक विशेष मंदिर के बारे में हम आपको बता रहे हैं। उज्‍जैन में रामेश्‍वरम नाम का शिवलिंग है।

इसका महत्‍व यह है कि इसे स्‍वयं भगवान श्रीराम ने अपने हाथों से स्‍थापित किया था। इस मंदिर के इस पौराणिक महत्‍व की पुष्टि स्‍कंदपुराण के अवंतिखंड में होती है।

इस खंड के पांचवें अध्‍याय में श्‍लोक क्रमांक 31 से 49 तक समस्‍त श्‍लोकों में उक्‍त वर्णन मिलता है।

प्रसिद्ध देवस्‍थल हरिसिद्धि मंदिर परिसर के पीछे स्थित यह शिवलिंग अपने पौराणिक महत्‍व के कारण धार्मिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है। यह रामघाट योगीपुरा में स्थित है। यहां कालसर्प पूजा का बहुत महत्‍व है।

उल्‍लेख है कि जब चित्रकूट से भगवान श्रीराम क्षिप्रा नदी में स्‍नान करने आए थे तब उन्‍होंने यहां समीप शिवलिंग की स्‍थापना की थी, तभी से इसका नाम रामेश्‍वर महादेव है।

श्‍लोक के अनुसार, 'रामतीर्थे नर स्‍नात्‍वा दृष्‍टवा रामेश्‍वर शिवम, विमुक्‍त सर्व पापेभ्‍य शिवलोकम च गच्‍छति' अर्थात् धर्मालुओं को रामघाट पर स्‍नान करके श्री रामेश्‍वर महादेव के दर्शन करने से पापों से मुक्ति मिलती है। श्रावण मास में इसका दर्शन करने से लाभ मिलता है।

Share This News :