Homeप्रमुख खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
खुदाई में मिला 20 लाख रुपए का हीरा

पन्ना। à¤¹à¥€à¤°à¥‹à¤‚ के लिए मशहूर पन्ना में कब किसकी किस्मत चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जिले के ग्राम खजुरी कुडार निवासी गरीब किसान सुरेश यादव पिता शंकर यादव की किस्मत भी अचानक चमक उठी है। किसान को पिछले दिनों पटी कृष्णा कल्याणपुर खदान क्षेत्र से 5.82 कैरेट वजन वाला 15 से 20 लाख कीमत का हीरा मिला है। हीरा मिलने के बाद से इस गरीब किसान के घर में खुशी और जश्न का माहौल है।

किसान बार-बार फसल खराब होने से परेशान हो चुका था। फसल खराब होने से उसे दूसरों के खेतों में काम करना पड़ रहा था। इसके बाद उसने कुछ पैसे इकट्ठा कर एक खदान लीज पर ले ली। कुछ दिनों तक वहां खुदाई की जिसमें उसे एक हीरा मिला, जिसके बाद तो उसकी किस्तम ही चमक गई।

Share This News :