Homeदेश विदेश ,
भारत ने UN में कहा- आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है पाकिस्तान, दुनिया के लिए है सबसे बड़ा खतरा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. कश्मीर के मुद्दे पर बहस के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कि पाकिस्तान वैश्विक शांति लिए सबसे बड़ा खतरा है. भारत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि पाकिस्तान में लगतार बढ़ते परमाणु हथियार और सरकार तथा जिहादी संगठनों के मजबूत संबंध किस तरह दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

वेंकटेश वर्मा ने पाक राजदूत को दिया करारा जवाब
भारत की तरफ से ये बातें सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा ने कहीं. वर्मा ने भारतीय राजदूत वेंकटेश वर्मा ने कॉन्फ्रेंस ऑन डिसआर्मामेंट (निरस्त्रीकरण) में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तानी राजदूत तहमीना जंजुआ की बातों के जवाब में पड़ोसी देश पर पलटवार किया. वेंकटेश वर्मा ने कहा कि आतंकवादको बढ़ावा और परमाणु ताकत का विस्तार शांति और स्थायित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

पाकिस्तान ने भारत को फिर उकसाने की कोशिश की
तहमीना जंजुआ ने भारत को एक बार फिर उकसाते हुए संयुक्त राष्ट्र से कहा था कि दक्षिण एशिया के सुरक्षा माहौल को भारत के वर्चस्वपूर्ण नीतियों पर अमल करने से नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि मुख्य विवादों और खास तौर पर कश्मीर विवाद को सुलझाए बगैर क्षेत्रीय शांति संभव नहीं है. जिनेवा में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि तहमीना जंजुआ ने संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति से कहा कि दक्षिण एशिया में भारत की वर्चस्ववादी नीतियों और सैन्य दबदबे के लिए उसकी कोशिशें वैश्विक और क्षेत्रीय, दोनों स्तरों पर अस्थिरता पैदा कर रही हैं.

 à¤­à¤¾à¤°à¤¤ ने कहा- परमाणु अप्रसार में पाक सबसे बड़ी बाधा
वेंकटेश वर्मा ने जंजुआ की इन्हीं बातों का जवाब दिया. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो देश परमाणु अप्रसार के रास्तें में अड़चनें पैदा कर रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से 'स्वार्थी' प्रस्तावों पर सहमति की अपली कर रहा है. वर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड से साफ जाहिर है कि पाकिस्तान परमाणु अप्रसार के एजेंडे में सबसे बड़ी बाधा है.
जंजुआ ने नवाज शरीफ के भाषण का जिक्र भी किया
इससे पहले पाकिस्तान ने यूएन में उन्हीं प्रस्तावों को पेशकश की, जिन्हें भारत लंबे वक्त से ठुकराता आया है. तहमीना जंजुआ ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण का जिक्र भी किया और कहा किपाक प्रधानमंत्री भारत के साथ द्विपक्षीय समझौते के लिए तैयार हैं. इसके जवाब में वेंकटेश वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान का पक्ष सिर्फ खुद को फायदा पहुंचाने वाला था.
 

Share This News :