Homeमनोरंजन ,
सामने आई TV की जोधा के बेटे की फर्स्ट फोटो, शादी के 6 साल बाद बनीं मां

मुंबई. पॉपुलर टीवी शो 'जोधा-अकबर' (2013-15) में जोधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा रियल लाइफ में मां बन चुकी हैं। हाल ही में उनके 9 महीने के बेटे की पहली फ्रंट फोटो सामने आई है, जिसमें वो उसे गोद में लिए नजर आ रही हैं। ये फोटो शायद उनके घर के बाहर ही है, जिसमें वो बच्चों को गोद में उठाए दिख रही हैं। बता दें, परिधि ने नवंबर 2016 में बच्चों को जन्म दिया था। 6 साल पहले हुई थी शादी...
- इंदौर में जन्मी और पली-बढ़ीं परिधि ने साल 2011 में तन्मय सक्सेना से अरेंज मैरिज की थी।
- तन्मय अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन हैं।
- सेरेमनी पूरी तरह प्राइवेट थी, जिसमें फैमिली मेंबर्स के अलावा, दोनों ओर के चुनिंदा फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे।

'जोधा अकबर' से मिला फेम
- 'जोधा अकबर' परिधि का पहला शो नहीं था। इससे पहले उन्होंने दो अन्य शोज में भी काम किया।
- साल 2009 में वे पहली बार 'तेरे मेरे सपने' में मीरा/रानी का किरदार निभाते नजर आई थीं।
- इसके बाद वे 2011 में शुरू हुए पॉपुलर शो 'रुक जाना नहीं' में लीड कैरेक्टर सांची (पूजा शर्मा) की सहेली महक के किरदार में नजर आईं, जिसे ऑडियंस में बखूबी पसंद किया गया।

Share This News :