Homeमनोरंजन ,
'पद्मावती' के पहले गाने 'घूमर' में कमाल की भव्यता

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का पहला गाना जारी हो गया है। गाने का टाइटल है 'घूमर'। गाने में कमाल की भव्यता नजर आ रही है।

इसमें दीपिका को मारवाड़ी अंदाज में नाचते देखा जा सकता है। दीये को लेकर किए उनके कुछ स्टेप्स वाकई मुश्किल हैं।

इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था जो बता देता है कि यह फिल्म संजय लीला भंसाली की है। इसका फर्स्ट लुक नवरात्र के पहले दिन जारी हुआ था। इस दिन मेकर्स ने इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए थे। फिर बारी आई शाहिद कपूर के लुक की। फिर आया रणवीर सिंह का अलाउद्दीन खिलजी लुक। रात दो बजे रणवीर सिंह ने इस लुक को जारी किया। ये लुक पिछले दोनों लुक्स पर भारी रहा। रणवीर सिंह को इसमें पहचानना मुश्किल हो रहा है। वे बेहद क्रूर और खतरनाक नजर आ रहे हैं।

हर स्टार के दो-दो पोस्टर्स जारी हुए हैं। इनमें फिल्म की रिलीज डेट भी नजर आ रही है। एक दिसंबर को इसे रिलीज किया जाएगा।

हाल ही में चर्चा थी कि मेकर्स अपनी पहले से तय रिलीज डेट पर इसे रिलीज नहीं कर पा रहे हैं, और तारीख आगे बढ़ सकती है। तब कहा जा रहा था कि इसे साल 2018 में रिलीज किया जाएगा।

Share This News :