Homeमनोरंजन ,
'नागिन' के इस एक्टर की लव स्टोरी

मुंबईः टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी 31 अक्टूबर को अपना 34वां जन्म दिन मना रहे हैं। अर्जुन टीवी के सुपरस्टार्स में शामिल हैं। बतौर लीड रोल अर्जुन का पहला टीवी शो 'कर्तिका' हंगामा टीवी पर आया था, जिसे बालाजी टेलीफ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया था।अर्जुन आज टीवी के सफल कलाकारों में से एक माने जाते हैं। कलर्स पर आने वाले सीरियल नागिन में उनकी और मौनी रॉय की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। बता दें कि अर्जुन का जन्म मुंबई में 1982 में हुआ था। उनकी स्कूलिंग बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल माहिम से हुई है और एचआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकॉनॉमिक्स से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अर्जुन जब 19 साल के थे, उनके पिता सुदर्शन बिजलानी का निधन हो गया था। अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 2004 में बालाजी फिल्म्स के 'कर्तिका' से की थी।

ये सीरियल हंगामा टीवी पर प्रसारित किया जाता था। इस शो में उनके अपोज़िट जेनिफर विंगेट थीं। हालांकि, उनके करियर में बड़ा मोड़ 'लेफ़्ट राइट लेफ़्ट' शो से आया। इस शो में अर्जुन ने कैडेट आलेख शर्मा का किरदार प्ले किया था।

 

इसके बाद अर्जुन को बालाजी का ही एक और सीरियल 'नागिन' मिला, जिसमें उन्होंने मौनी रॉय के साथ लीड रोल प्ले किया। इस सीरियल में अर्जुन और मौनी रॉय की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। 'नागिन' ने अर्जुन को शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया।

Share This News :