Homeमनोरंजन ,
इस दुल्हन ने 6 दिन में की दूसरी शादी, दूल्हे को सोता छोड़ पहुंची BF के पास

पाटलिपुत्र - लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में मुंबई लौट रही बारात से लापता हुई दुल्हन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। बता दें, शादी के दूसरे दिन बारात दुल्हन को लेकर मुंबई लौट रही थी। इस बीच इटारसी रेलवे स्टेशन से दुल्हन अचानक लापता हो गई। जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। à¤œà¤¾à¤¨à¤•à¤¾à¤°à¥€ के मुताबिक, 28 नवंबर को प्रीति ने राजसिंह नाम के लड़के के साथ इलाहाबाद जाकर शादी कर ली और उसके तुरंत बाद खुद ही इलाहाबाद जीआरपी थाने पहुंच गई। à¤‡à¤²à¤¾à¤¹à¤¬à¤¾à¤¦ जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक, इटारसी जीआरपी के एएसआई ने लड़की के बयान लिए।प्रीति ने मुंबई के रहने वाल टीचर छत्रपति शर्मा के साथ 23 नवंबर को हुई शादी को अपनाने और मुंबई जाने से इंकार कर ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कही। 23 नवंबर को सिंगरौली में मुंबई के छत्रपति शर्मा की शादी प्रीति के साथ हुई थी। 25 नवंबर को 40 बारातियों के साथ दुल्हन प्रीति को लेकर ट्रेन से मुंबई जा रहे थे। à¤‡à¤Ÿà¤¾à¤°à¤¸à¥€ में प्रीति ट्रेन से लापता हो गई। इसकी शिकायत जीआरपी थाने में हुई थी।थाना प्रभारी के मुताबिक, लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। युवती को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। à¤¬à¤¤à¤¾ दें, प्रीति सिंगरौली के रहने वाली है। वे बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। इससे पहले जिस लड़के से प्रीति की शादी हुई थी वो मुंबई में टीचर था।

Share This News :