Homeमनोरंजन ,
भाग्यशाली होती हैं वे महिलाएं, जिनके गालों पर पड़ता है डिंपल

 à¤¡à¤¿à¤‚पल्स को हमेशा सौंदर्य के रूप में देखा जाता है, जिसे सभी पसंद करते हैं। जिन लोगों के गालों पर डिंपल्स पड़ते हैं, उन्हें अक्सर आकर्षक और सुंदर समझा जाता है। माना जाता है कि गाल के डिंप्लस माता-पिता से विरासत में मिलते हैं क्योंकि ये जीन के कारण होते हैं।

जब कोई व्यक्ति मुस्कुराता है, तो चेहरे की प्रमुख मांसपेशियों के अंदर की ओर खिंचने के कारण डिंपल अपने आप गालों में बनता है। हालांकि, भौतिक विशेषता होने के साथ ही डिंपल्स पड़ने का एक ज्योतिषीय महत्व भी है।

विष्णु पुराण के अनुसार, यह कहा जाता है कि जिन महिलाओं के गालों में डिंपल्स बनते हैं, वे सुखी और आनंदित विवाहित जीवन जीती हैं। ऐसी महिलाएं अच्छी पत्नियां भी साबित होती हैं। ऐसी स्त्रियों को उनके पति अधिक प्यार करते हैं और सम्मान देते हैं।

मजबूत होता है शुक्र ग्रह

ऐसी महिलाएं काफी जेनुइन और डाउन टू अर्थ होती हैं। उस मंद सौंदर्य के अलावा यह भी एक कारण है कि ऐसी महिलाओं को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। बात अगर ज्योतिष की करें, तो कहा जाता है कि जिन महिलाओं के गाल में डिंपल पड़ता है, उनका शुक्र ग्रह काफी मजबूत होता है। शुक्र को भोग-विलास, पति-पत्नी के प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है, लिहाजा उन्हें सभी भौतिक सुख और साथी का प्यार मिलता है।

जिंदगी का मजा लेती हैं

जिन महिलाओं के डिंपल्स बनते हैं, वे विनोदप्रिय और लापरवाह होती हैं। ऐसी महिलाएं पूरी तरह से जिंदगी को जीती हैं और जिंदगी का मजा लेती हैं। गालों में डिंपल्स होने का अर्थ है कि ऐसी महिला की जिंदगी में कभी बुरा दिन नहीं आता है।

यदि आपके माता-पिता में से किसी एक के गाल में डिंपल्स पड़ते हैं, तो 25 से 50 फीसद उम्मीद है कि आपके गालों में भी डिंपल्स पड़ेंगे। वहीं, यदि आपके माता-पिता दोनों के डिंपल्स होते हैं, तो आपके भी डिंपल्स बनने की संभावना 50 से 100 फीसद तक होती है क्योंकि गाल के डिंप्लस माता-पिता के जीन के कारण होते हैं।

Share This News :