Homeमनोरंजन ,
बरेली नहीं पहुंच पाईं प्रियंका चोपड़ा, तो हो गईं भावुक और किया ये

मुंबईः बरेली इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी 24 दिसंबर को एक कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा को डॉक्टरेट की मानद उपाधी देने वाली थी। प्रियंका भी इसके लिए काफी उत्साहित थीं। बता दें कि प्रियंका का बचपन बरेली में ही बीता है और वह लगभग पांच साल बाद अपने गृहनगर पहुंचने वाली थीं, लेकिन किस्मत या यूं कहें कुदरत को यह मंजूर नहीं था। घने कोहरे के कारण प्रियंका की फ्लाइट समय से टेक ऑफ नहीं कर पाई और प्रियंका इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। इससे वह काफी आहत हुई हैं और इस बारे में ट्वीट भी किया है। 

 

बता दें कि प्रियंका इन दिनों दिल्ली में हैं। उन्हें आज दिल्ली से इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए बरेली पहुंचना था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एयरपोर्ट में फ्लाइट का इंतजार करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां उनके साथ उनके भाई और मां भी मौजूद हैं।

Share This News :