Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
नरेंद्र मोदी आज पुड्डुचेरी जाएंगे; महिला ने कहा- अगर पीएम श्री अरबिंदो आश्रम गए तो जान दे दूंगी

चेन्नई.नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार पुड्डुचेरी का दौरा करेंगे। यहां वो विल्लीपुरम जिले में ऑरोविले इंटरनेशनल सिटी के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इसी टाउनशिप में बने श्री अरबिंदो आश्रम भी जाएंगे और आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस बीच, एक महिला ने पीएम के अरबिंदो आश्रम जाने को लेकर सुसाइड की धमकी दी है। इस महिला ने आश्रम के कर्मचारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला और फैमिली को आश्रम छोड़ना पड़ा था। बता दें कि मोदी शनिवार को दमन से तमिलनाडु पहुंचे और यहां कई प्रोग्राम में शामिल हुए।

ड्डुचेरी में क्या है मोदी का प्रोग्राम?

- पीएम मोदी स्पेशल फ्लाइट से सुबह 10.40 बजे पुड्डुचेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पहली बार आश्रम जाकर आध्यात्मिक गुरु श्री अरबिंदो घोष को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद गुरु के उस कमरे में जाएंगे, जहां उन्होंने साधना की थी। 
- केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन ने बताया कि मोदी पुड्डुचेरी में तीन घंटे तक रहेंगे। यहां श्री अरबिंदो इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से मिलेंगे। फिर सड़क के रास्ते गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होने ऑरोविले जाएंगे। दोपहर के वक्त पुड्डुचेरी में बीजेपी की एक रैली को संबोधित करेंगे।

महिला ने क्यों दी सुसाइड की धमकी?

- मोदी की विजिट को लेकर धमकी देने वाली हेमलता प्रसाद ने बताया कि कुछ साल पहले वह फैमिली के साथ बिहार से अरबिंदो आश्रम में रहने आई थीं। 2002 में हेमलता और उसकी 4 बहनें आश्रम के कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मद्रास हाईकोर्ट चली गईं। 
- तब कोर्ट ने उन्हें गुजारा भत्ता दिए जाने की बात कहते हुए आश्रम छोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन ऐसा नहीं करने पर उन्हें धक्के मारकर निकाल दिया गया। हेमलता समेत 6 फैमिली मेंबर्स ने डिप्रेशन में आकर 18 दिसंबर, 2014 को समंदर में छलांग लगा दी। 
- इस दौरान दो बहनों और मां की मौत हो गई, जबकि हेमलता और दो बहनों को मछुआरों ने बचा लिया। फिलहाल, तीनों बहनें किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने आश्रम के कर्मचारियों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत भी की, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं हुआ। न ही आश्रम की ओर से उन्हें भत्ता दिया जा रहा है।

Share This News :