Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
37 साल बाद बना महालक्ष्मी की कृपा बरसाने का महासंयोग

गुना। धन की देवी की अगवानी के लिए शहर तैयार है। एक ओर घर और संस्थानों में शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी पूजन की तैयार है। वहीं बाजार भी गुलजार हैं, जहां कारोबारियों को अच्छी ग्राहकी का इंतजार है। इस दीपावली खास बात यह कि 37 साल बाद सूर्यदेव का दिन, चित्रा नक्षत्र और अमावस्या का महासंयोग बना है। ज्योतिषियों की मानें, तो यह महासंयोग महालक्ष्मी की कृपा बरसाएगा। जिले में दीपोत्सव की तैयारियां विजयादशमी पर्व के साथ ही शुरू हो गई थीं। घर, दुकान और संस्थानों में साफ-सफाई और साज-सज्जा की गई। वहीं बाजारों में भी उठाव देखने को मिला। इसी क्रम में रविवार को महालक्ष्मी पूजन होगी।

इसके लिए ज्योतिषियों ने भी शुभ मुहूर्त बताए हैं। पं. गिरजेश दुबे पिपरिया ने बताया कि दीपावली पर महासंयोग भी बन रहा है, जो कृपा बरसाएगा। इसके अलावा पूजन के लिए पांच मुहूर्त श्रेष्ठ हैं। इनमें सुबह 9.16 से 12.04 बजे तक लाभ अमृत की बेला, दोपहर 1.29 से 2.53 बजे तक शुभ की बेला, 2.09 से 3.41 बजे तक स्थिर लग्न कु ंभ, शाम 5.41 से 8.53 बजे तक शुभ अमृत की बेला, शाम 6.49 से 8.46 बजे तक वृषभ लग्न और रात 1.32 से 3.45 बजे तक सिंह लग्न में महालक्ष्मी की पूजन और आह्वान करना श्रेष्ठ होगा। इधर, शनिवार को नरक चतुर्दशी, जिसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है, का पर्व मनाया गया।

बाजारों में बढ़ी रौनक

इधर, दीपावली पर्व को लेकर बाजार भी सजकर तैयार हैं। आकर्षक साज-सज्जा के साथ विभिन्न उत्पादों पर कंपनियों द्वारा स्कीम और ऑफर दिए जा रहे हैं, जिससे बाजारों में ग्राहकी का जोर रहेगा। शनिवार को भी बाजारों में अच्छी भीड़ रही, जहां लोग खरीदारी करने पहुंचे। इधर, पूजन सामग्री के बाजार भी रौनक बढ़ा रहे हैं। इसी तरह ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक्स, सराफा और कपड़ा बाजार भी गुलजार हैं।

महालक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

- सुबह 9.16 से 12.04 बजे तक लाभ अमृत की बेला

- दोपहर 1.29 से 2.53 बजे तक शुभ की बेला

दोपहर 2.09 से 3.41 बजे तक स्थिर लग्न कुंभ
- शाम 5.41 से 8.53 बजे तक शुभ अमृत की बेला

- शाम 6.49 से 8.46 बजे तक वृषभ लग्न

- रात 1.32 से 3.45 बजे तक सिंह लग्न

(नोटः पं. गिरजेश दुबे पिपरिया द्वारा बताए मुहूर्त अनुसार)

Share This News :