Homeअपना शहर ,
ग्वालियर संभाग के 2 लाख 28 हजार 778 किसानों का फसल बीमा किया गया

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ग्वालियर संभाग में खरीफ फसल के दौरान 2 लाख 28 हजार 778 किसानों के 5 लाख 58 हजार 734 हैक्टेयर क्षेत्र की फसलों का बीमा किया गया है। इसमें एक हजार 538 करोड़ रूपए से अधिक की बीमा राशि है।  30 करोड़ 77 लाख रूपए की प्रीमियम राशि है जो किसानों से 2 प्रतिशत प्रीमियम के रूप में जमा हुई है।

     ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने बताया कि ग्वालियर संभाग के गुना जिले में सर्वाधिक 66 हजार 896 किसानों की एक लाख 76 हजार 683 हैक्टेयर फसलों का बीमा किया गया। शिवपुरी जिले में 51 हजार 62 किसानों की एक लाख 17 हजार 188 हैक्टेयर फसलों का बीमा किया गया। अशोकनगर जिले में 41 हजार 176 किसानों की एक लाख 25 हजार 172 हैक्टेयर फसल का बीमा किया गया। दतिया जिले में 39 हजार 578 किसानों की 60 हजार 621 हैक्टेयर फसलों का बीमा किया गया और ग्वालियर जिले में 30 हजार 66 किसानों की 78 हजार 748 हैक्टेयर फसल का बीमा किया गया है।

Share This News :