Homeमनोरंजन ,
किशोर कुमार के बंगले का इतने में हुआ सौदा

खंडवा। à¤¹à¤°à¤«à¤¨à¤®à¥Œà¤²à¤¾ पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार के मध्य प्रदेश के खंडवा में बॉम्बे बाजार स्थित बंगले का सौदा हो गया है। बंगले की करीब सात हजार वर्गफीट जमीन का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। हालांकि यहां किशोरदा की याद में उनकी स्मृतियों को संजोने की बात भी कही जा रही है। मालूम हो, यह बंगला करीब 100 साल पुराना है।

किशोर कुमार का जन्म जिस बंगले में हुआ उसे शहर के व्यवसायी अभय जैन द्वारा खरीदा जा रहा है। हालांकि अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार सात हजार वर्गफीट बंगले की जमीन का सौदा 14 करोड़ में हुआ है। खरीदार जैन ने राशि को लेकर अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। बंगले की जमीन पर मार्केट बनाया जाएगा। इस स्थल पर किशोरदा की स्मृतियों को भी संजोया जाएगा ताकि किशोरदा के प्रशंसकों को निराश न होना पड़े।

विदित हो कि किशोरकुमार का बंगले का बंटवारा दो हिस्सों में हुआ था। इसमें अनूप कुमार के बेटे यानी किशोरदा के भतीजे अर्जुन कुमार को 75 प्रतिशत हिस्सा मिला है। शेष हिस्सा किशोरदा के बेटे सुमित कुमार को मिला है। अर्जुन कुमार ने अपने हिस्से की जमीन बेचने की इच्छा जताई थी। इससे पहले भी वे बंगले के सौदे के सिलसिले में खंडवा आए थे। बताया जाता है कि खरीददार से बात नहीं बनने के कारण सौदा रद्द हो गया था। यह पूरे हिस्से का सौदा हुआ है। वर्तमान में यहां एक चौकीदार रहता है।

 

 

Share This News :