Homeमनोरंजन ,
सड़कों पर यूं नाचीं 'देसी गर्ल' प्रियंका, अदाएं देख थम जाएंगी सांसें

पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका किसी और वजह से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रियंका की कुछ फोटोज वायरल हुईं हैं, जिनमें पीसी पिंक ड्रेस में धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं।
 Priyanka Chopra
ये फोटोज प्रियंका की अपकमिंग फिल्म Isn't It Romantic के सेट से आयी हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। इस सीन में प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं और उनका साथ दे रहे हैं हॉलीवुड स्टार लियाम हेम्सवर्थ जो प्रियंका से ताल मिलाने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं।
 Priyanka Chopra
गुलाबी रंग के लो-नेक गाउन में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी कातिल अदाएं देखकर आपकी भी सांसे रुक जाएंगी। इन तस्वीरों को प्रियंका की टीम ने ट्विटर पर शेयर किया है।
 Priyanka Chopra
Isn't It Romantic अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे टॉड स्ट्रॉस शुल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में प्रियंका के अलावा रिबेल विल्सन, एडम डेवाइन, लियाम हेम्सवर्थ और बेटी गिलपिन लीड रोल में हैं। यह फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को रिलीज होगी।
 Priyanka Chopra
यह प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म है। क्वांटिको टीवी सीरीज के बाद उन्होंने बेवॉच से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था, जिसमें प्रियंका ने विलेन का रोल प्ले किया था। फिल्म में ड्वेन जॉनसन ने लीड रोल निभाया था।
 Priyanka Chopra
प्रियंका ने रविवार रात अपने इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह फिल्म के को-स्टार रेबल विल्सन, एडम डेविन और लियाम हेम्सवर्थ के साथ नजर आ रही हैं। एक्टर एडम ने इसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया। मैं एक बार फिर गाना गाने और नाचने वाला शख्स बना हूं। 'इजन्ट इट रोमांटिक' अगले साल वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगी।"

Share This News :