Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्
पूर्व विधायक प्रधुमन सिंह तोमर के भाई ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रधुमन सिंह तोमर के बड़े भाई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही खींच तान और गुट बाज़ी से दुखी होकर कांग्रेस की प्रार्थमिक सदस्यता से गुरुवार की दोपहर इस्तीफा दे दिया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ दर्शन सिंह को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि वर्त्तमान परिस्तिथियों में कुछ व्यक्तिगत कारणों से में पार्टी को समय देने की स्तिथि में नहीं हूं इसलिए क्षमा के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रार्थमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ , मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें। सूत्रों के अनुसार इस्तीफा देने के कारणों के पीछे कांग्रेस की गुट बाज़ी प्रमुख कारण है। पूर्व विधायक श्री तोमर द्वारा बुद्धवार को नगर निगम द्वारा रेलवे कॉलोनी रोड पर बनी दुकानों की तोड़ फोड़ करने का विरोध किया गया। इस दौरान श्री तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया और उनकी रिहाई गुरुवार की सुबह हुई। जनता के बीच संघर्ष कर रहे श्री तोमर का साथ देने न तो जिला कांग्रेस अध्यक्ष आये और ना ही कोई अन्य कांग्रेस के नेता। यह भी बताया गया है कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन से कहा कि श्री तोमर को गिरफ्तार कर लो यह तो हर काम में विरोध करते हैं। इसके अलावा जब श्री तोमर ने स्वास्थ समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल में धरना दिया था तब भी जिला कांग्रेस का रवैया नकारात्मक रहा था। यहाँ बता दें कि श्री तोमर जन समस्याओं से राहत दिलाने के लिए लोगो के बीच जाकर संगर्ष करते हैं । बुद्धवार के घटनाक्रम में श्री तोमर तोमर प्रशासन की कार्यवाही का विरोध कर रहे थे तब भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कोई सहयोग नही किया। इससे क्षुब्ध होकर गुरुवार को कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने की खबर फैलते ही कांग्रेस में दर्शन सिंह के खिलाफ हलचल तेज़ हो गयी है। मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुँच गया है।

Share This News :