Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,
सेना के जवान ने दो साथियों को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सेना के एक जवान ने अपने दो साथियों की गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना धर्मशाला छावनी की à¤¹à¥ˆà¥¤

कांगड़ा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना का जवान 18 सिख रेजिमेंट में तैनात था। घटना देर रात की है, जब आपा खोकर à¤†à¤°à¥‹à¤ªà¥€ ने अपने साथियों पर गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि देर रात तकरीबन 2:15 बजे छावनी से गोलियों की आवाज आई थी।

जानकारी के मुताबिक सिपाही जसवीर सिंह ने खुद को गोली मारने से पहले अपनी इंसास राइफल से हवलदार हरदीप सिंह और नायक हरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की।

बता दें कि जसवीर सिंह एक साल पहले ही सेना में शामिल हुआ था। वहीं हरदीप सिंह और हरपाल सिंह ने क्रमश: 23 और 18 साल की सेवा पूरी की थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति à¤¬à¤¨à¥€ कि जसवीर ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मिलेट्री इंटेलिजेंस व कांगड़ा पुलिस के अधिकारी मौका मुआयना कर रहे हैं। कांगड़ा पुलिस ने सैनिकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Share This News :